{"_id":"5a21a4184f1c1b8e698bf4ed","slug":"121512154136-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथक राज्य का निर्माण होने तक जारी रहेगा मुक्ति मोर्चा का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथक राज्य का निर्माण होने तक जारी रहेगा मुक्ति मोर्चा का आंदोलन
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथक राज्य के लिए जारी रहेगा
मुक्ति मोर्चा का आंदोलन
देवबंद। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गुंडागर्दी आदि समस्याओं का हल पृथक राज्य निर्माण के बिना संभव नहीं है।
शुक्रवार को संगठन कार्यालय पर बैठक में वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। पूरा प्रदेश लूट, हत्या, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश के 25 जिले सरकार को 80 प्रतिशत राजस्व देते हैं जबकि यहां के विकास पर मात्र 19 प्रतिशत धन खर्च होता है। पूरब के जिले सरकार को 20 प्रतिशत राजस्व देते हैं। लेकिन वहां पर 80 प्रतिशत धन खर्च किया जाता है जो पश्चिम की छह करोड़ जनता के साथ अन्याय है। वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह मान और संचालन आसिम मलिक ने किया। इस मौके पर हाफिज मुर्तजा त्यागी, विनोद सैनी, गुलविंदर सिंह, भूरा त्यागी, रूपक चौधरी, आशीष कपिल, रविंद्र गिल, असगर अली, महबूब हसन, संदीप शर्मा, अजीज सिंह, मौ. सुलेमान, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।