{"_id":"5a0755034f1c1bb6678bb153","slug":"121510429955-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया सरदार पटेल कन्या इंटर कालेज का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया सरदार पटेल कन्या इंटर कालेज का स्थापना दिवस
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाया कॉलेज का स्थापना दिवस
रामपुर मनिहारान। सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज का 27 वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में यज्ञ का आयोजन कर आहुतियां डालकर जनकल्याण की कामना की गई।
अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अधीन सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज के 27 वें स्थापना दिवस के मौके पर मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभा के प्रधान चौधरी देवराज ने कहा कि आज से 27 वर्ष पूर्व गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री चिमन भाई पटेल ने इस विद्यालय की नींव रखी थी जो आज एक विशाल रूप ले चुका है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह लगन, मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपनी मंजिल को हासिल करें। सभा के मंत्री मैनपाल, चौधरी तेज सिंह, गोचर कृषि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चौहान, चौधरी प्रेम सिंह, पद्म सिंह, राजबीर सिंह, संतोष कुमार, अजब सिंह आर्य, कॉलेज प्रधानाचार्य रजनी वर्मा के अलावा स्टाफ भी मौजूद रहा।