फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम ने किया सुखेडी का दौरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे

डीएम ने किया सुखेडी का दौरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे

Mon, 30 Oct 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया सुखेडी का दौरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे
गंगोह (सहारनपुर)। डीएम पीके पांडेय ने विभिन्न बीमारियों का प्रकोप झेल रहे क्षेत्र के आदर्श गांव सुखेड़ी का दौरा कर वहां के हालात जाने। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उनके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी भी गांव पहुंचें और बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया। उनके समक्ष ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन

बता दें कि कैंसर, डेंगू, मलेरिया, टायफाइड जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रकोप झेल रहे भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह के गोद लिए आदर्श गांव में पिछले एक पखवाडे़ में बच्चों और महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बीमारियों के भय से अब अपने बच्चों को गांव से बाहर अन्य स्थानों पर रिश्तेदारियों में भेजना शुरू कर दिया है। रविवार को डीएम प्रमोद कुमार पांडेय गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बीमारियों के बारे में बात की एवं पीड़ितों का हाल जाना। डीएम पैदल ही गांव की गलियों में घूमें। उन्होंने संबंधित लोगों को गांव में लगे कूडे़ के ढेर और गांव से बाहर सड़क किनारे पड़ी कुरड़ियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ और सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी से भी जानकारी ली और स्वाथ्यकर्मियों को घर-घर जाकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी सुखेड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने बीमारी से हुई मौतों पर दुख जताते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आम जन के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नही है। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई की गांव में डेंगू की पुष्टी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग आंकडे़बाजी में उलझकर ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। कहा कि जब सांसद के गोद लिए गांव की यह हालत है तो प्रदेश की क्या होगी। कहा जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी। उनके साथ पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा, पैकफेड उपाध्यक्ष अभय चौधरी, डा. राधेश्याम सैनी, जयपाल सिंह, नरेश सैनी, बलराज सैनी, सतपाल सैनी, राजेश सैनी, अब्बास प्रधान, बाबू राव प्रधान, मान सिंह सैनी, पप्पू, सुशील सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed