{"_id":"59c40d304f1c1b28688b5c84","slug":"121506020656-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा ताक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा ताक पर
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर कोने-कोने पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ठप पड़े हुए हैं। जीआरपी द्वारा लगवाए गए कैमरे मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। आरपीएफ के कुछ कैमरे काम तो कर रहे है लेकिन उनकी क्वालिटी पिक्चर इतनी खराब है कि उनमें व्यक्ति का चेहरा पहचानना तो दूर, प्लेटफार्म तक पहचानना मुश्किल है। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही है।
अतिसंवेदनशील माने जाने वाले सहारनपुर रेलवे जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे स्टेशन, सभी प्लेटफार्मों, मुख्य द्वार, टिकट खिड़की यहां तक कि रिजर्वेशन तक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए थे। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने तो इसे गंभीरता से नहीं लिया। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर 10 कैमरे लगवाए, लेकिन कुछ दिन तक चलने के बाद ठप हो गए। लगभग छह माह से सभी कैमरे बंद पड़े हुए हैं।
आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर 32 कैमरे लगवाए। इनमें से 10 कैमरे तो कुछ दिन चलने के बाद ही बंद हो गए, जबकि अन्य की हालत भी खराब ही है।
खराब हैं कैमरे
जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि उन्होंने 9-10 सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। लेकिन कुछ समय से सभी कैमरे बंद पड़े हुए हैं। इन्हें शीघ्र ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
कैमरे काफी पुराने लगे हुए हैं
आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि अधिकांश कैमरे काम तो कर रहे हैं, लेकिन काफी पुराने लगे हुए हैं। जिन्हें धीरे-धीरे करके बदलवाया जा रहा है।