{"_id":"59b838ca4f1c1be57f8b657c","slug":"121505245386-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 दिव्यांगों को किए कृत्रिम अंग वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 दिव्यांगों को किए कृत्रिम अंग वितरित
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
51 दिव्यांगों को किए कृत्रिम अंग वितरित
सहारनपुर। जैन बाग स्थित जैन धर्मशाला में श्री पार्श्वनाथ कृत्रिम अंग कार्यशाला द्वारा संचालित श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ ने तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाया। जिसमें 51 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
संस्था अध्यक्ष दीपक जैन एडवोकेट ने कहा कि संस्था पिछले 10 वर्षों से विकलांगता उन्मूलन हेतु प्रयासरत है। जिसके लिए डेढ़ वर्ष पूर्व कृत्रिम अंग कार्यशाला की स्थापना जैन धर्मशाला जैन बाग में की गई। मंत्री अमित जैन ने कहा कि कृत्रिम अंग कार्यशाला में प्रतिमाह अंग वितरण शिविर लगाया जाता है। अब तक 500 अंगों को सफल प्रत्यारोपण किया जा चुका है। शिविर में कमल जैन को कृत्रिम अंग कार्यशाला का संरक्षक बनने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रीयांश जैन, विजय लक्ष्मी, पायल जैन, सरिता जैन, निशि जैन, विदूषी अग्रवाल, सोनाली सिंह, पूनम गोयल, इनू जैन, पूजा जैन, नीति जैन, राजीव ठाकुर, प्रदीप सिंघल, सत्यपाल सिंघल, मनोज जैन, संदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।