फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रोहिंग्या मुसलमानों के उत्पीड़न के विरोध में ज्ञापन सौंपा

रोहिंग्या मुसलमानों के उत्पीड़न के विरोध में ज्ञापन सौंपा

Sat, 09 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमानों के उत्पीड़न के विरोध में ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार के विरोध में जमीयत उलमा-ए-हिंद और अन्य संगठनों के जिम्मेदार लोगों ने जिलाधिकारी पीके पांडे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सौंपे गए ज्ञापन में जमीअत उलमा-ए-हिंद ने कहा कि म्यांमार में सदियों से आबाद रोहिंग्या मुसलमानों के साथ कुछ बौद्घ संगठनों द्वारा सोची समझी साजिश के तहत अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि वह भारत सरकार को म्यांमार के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करने के निर्देश दें। उन्होंने वहां के शरणार्थियों को यूएनओ चार्टर के मुताबिक भारत में शरण देने की भी मांग की। मौलाना मोहम्मद फरीद मजाहिरी, एम शाहिद जुबैरी, कारी मोहम्मद नासिर जामयी, मौलाना मोहम्मद जुुनैद, मौलाना मोहम्मद साजिद हसन आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, विभिन्न संगठनों के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भी जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौँपा। उन्होंने म्यांमार में मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा करने की मांग की। शुक्रवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि भारत सरकार म्यांमार में हो रही घटनाओं का विरोध दर्ज कराए। कारी सईद, हाजी तौसीफ सिददकी, कारी नासिर जामेई, मुफ्ती अताउर्रहमान कासमी, महजर उमर खान, मुफ्ती अहमद खुर्शीद, हाफिज सईद, कारी सालिम काशफी, मौलाना अतहर हक्कानी, मौलाना फजैल मजाहिरी, सैयद हस्सान, कारी मोहम्मद आरिफ मजाहिरी, डॉ. अब्दुल सत्तार, मोहम्मद इरफान, कारी शाहबुद्दीन कासमी, कारी अब्दुल समी, मौलाना अनवर नदवी, मौलाना अब्दुल मालिक मुगीसी, मुकीम अहमद, कारी शब्बीर अहमद, हैदर रउफ सिद्दीकी, डॉ. शफीउल्लाह, मोहम्मद राशिद सिद्दीकी, मौलाना रियाजुल हसन नदवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed