{"_id":"59aef4ab4f1c1b99078b4739","slug":"121504638123-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित और शिवाली ने चमकराया जनपद का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित और शिवाली ने चमकराया जनपद का नाम
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हरिद्वार में आयोजित कार्तिक्स इवेंट बेस्ट पर्सनैलिटी एवार्ड मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2017 में सहारनपुर के अदाकार ग्रुप के अंकित कुमार और शिवाली सिंह ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व प्रतियोगिता में एक ओर जहां अंकित और शिवाली ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर भी सहारनपुर का कब्जा रहा।
प्रतियोगिता में हरिद्वार के साथ ही ऋषिकेश, देहरादून, रुड़की और सहारनपुर के सैकड़ों मॉडल्स ने प्रतिभाग किया। सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व प्रतियोगिता में अंकित ने पुरुष वर्ग और शिवाली ने महिला वर्ग में पहला स्थान पाया। इतना ही नहीं, दूसरे स्थान पर भी सहारनपुर की छवि ग्रोवर और खुशतर सिद्दीकी रहे। तीसरे स्थान पर सहारनपुर के ही मोहम्मद ताज ने कब्जा किया। अदाकार ग्रुप के अध्यक्ष जावेद खान सरोहा, सचिव विक्रांत जैन, पवन शर्मा, नितिश कुमार, पारस, अनुषी अंगवाल आदि ने विजेताओं को बधाई दी।