{"_id":"59ac558b4f1c1b726a8b48f7","slug":"121504466315-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं जीवन मूल्य भाविप के मूलमंत्र : दुबलिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं जीवन मूल्य भाविप के मूलमंत्र : दुबलिश
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्य भाविप के मूलमंत्र : दुबलिश
देवबंद (सहारनपुर)। भारत विकास परिषद (शाश्वत) शाखा का अधिष्ठान समारोह शनिवार रात मजनूवाला रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। इसमें नवगठित शाखा के सदस्यों एवं दायित्वधारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय मंत्री अनुराग दुबलिश एवं प्रांतीय अध्यक्ष नरेश चंद्र गोयल ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय महासचिव नीता दुबलिश ने शपथ दिलाई। देवीदयाल शर्मा अध्यक्ष, पंकज गुप्ता कोषाध्यक्ष, अरूण गुप्ता सचिव एवं ललिता शर्मा को महिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। अनुराग दुबलिश ने कहा कि भारत विकास परिषद की परिकल्पना में भारत माता आराध्या देवी, स्वामी विवेकानंद आराध्य व्यक्तित्व और भारतीय संस्कृति, भारतीय दर्शन एवं भारतीय जीवन मूल्य इसके मूलमंत्र हैं।
प्रांतीय अध्यक्ष नरेश चंद्र गोयल एवं प्रांतीय महिला संयोजिका माला चंद्रा ने कहा कि भाविप में जनमानस में राष्ट्रीय भावनाओं एवं भारतीय दर्शन की मानसिकता क्रांति उत्पन्न करके सेवा एवं संस्कार के माध्यम से भारत के विकास के लिए कार्य करना है। प्रांतीय वित्त सचिव नवीन सिंघल, विनोद गुप्ता, दीपकराज सिंघल, योगेंद्र गोयल, गजराज राणा, अशोक गुप्ता, चौधरी राजपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नगर के दो पूर्व प्रांतीय पदाधिकारियों अखिलेश जैन और राजीव गुप्ता को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नरेश चंद्र गोयल व संचालन देवीदयाल शर्मा ने किया। इस मौके पर विवेक तायल, डा. अमित वशिष्ठ, राजीव शर्मा, राजन छाबड़ा, संजय सलूजा, गौरव अग्रवाल, विजय गुप्ता, कुलदीप चौहान, विकास पुंडीर, मनीष अग्रवाल, अरविंद जौहरी, रूपेश सैनी, विपिन गर्ग, सन्नी दत्ता आदि मौजूद रहे।