{"_id":"5999dc9f4f1c1ba7158b48bb","slug":"121503255711-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा लगाएगी स्वास्थ्य परीक्षण कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा लगाएगी स्वास्थ्य परीक्षण कैंप
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा लगाएगी स्वास्थ्य परीक्षण कैंप
सहारनपुर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मातृ दिवस के मौके पर पांच स्थानों पर महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निशुल्क कैंप लगाए जाएंगे।
रविवार को कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रमा गुप्ता ने कहा कि नौ सितंबर को मातृ दिवस के अवसर पर शहर में पांच स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाए जाएंगे। यह शिविर तोता चौक, चिलकाना रोड, भारत माता चौक, जिला अस्पताल व बसंत विहार में लगेंगे। इससे पूर्व तीन सितंबर को आइएएम भवन में आशा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जब से योगी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी आई है। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि भाजपा महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इस दौरान नीरज माहेश्वरी, अवनीत कौर, सुमन लता, ममता कौशिक, रेखा, रोहिला, नीलू राणा, संतोष शर्मा, मिथलेश शर्मा, नीलम गोयल, रेखा धींगड़ा, पिंकी गुप्ता, सुनीता, राजेश्वरी, मीना, पारूल मौजूद रहे।