{"_id":"5988ba484f1c1bd8568b467e","slug":"121502132808-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत
सहारनपुर, 07 अगस्त। करीब दो घंटे की झमाझम बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत लेकर आई। एक ओर जहां धान और गन्ना किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं शहर की कॉलोनियों में भारी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बरसात रुकने के बाद दिनभर बादलों के घिरे रहने से मौसम में उमस और गर्मी रही। शाम करीब चार बजे दिल्ली रोड क्षेत्र में फिर से करीब दस मिनट के लिए बारिश हुई।
रविवार की रात उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल रखा। सोमवार की सुबह आसमान काली घटा से घिरा हुआ था। सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक से झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर के उत्तरी क्षेत्र में बारिश अधिक रही। करीब दो घंटे की झमाझम बारिश से सूखे पड़े तालाब पानी से लबालब भर गए। खेतों में चौतरफा पानी ही पानी नजर आया। सोमवार को हुई बारिश इस सीजन की सबसे तेज बारिश बताई जा रही है। क्योंकि इस सीजन में अभी तक खेत इस तरह पानी से लबालब नहीं दिखे हैं। उधर, शहरी क्षेत्र में अनेक कॉलोनियों में भारी जल भराव होने की वजह से लोगों का घरों से निकलना दुर्भर रहा। इससे नगर निगम की बरसात से पूर्व की तैयारियों की भी पोल खुल गई। नवीन नगर में सोफिया स्कूल के पास गली में घुटनों तक पानी चढ़ रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली के चॉक होने की वजह से पानी जमा हुआ है। ओजपुरा में भी नालियों की सफाई न होने से गलियों में भारी जलभराव रहा। दिल्ली रोड से सटे गांव हसनपुर में आईटीसी रोड साइड में सड़क के ऊंचा होने की वजह से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोग बाल्टियां लेकर पानी निकालते दिखे। स्थानीय लोग पिछले तीन साल से नगर निगम से समस्या से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं, मगर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार का दिनभर गलियों में घुटनों तक पानी चढ़ रहा। चंद्रनगर, गोविंद नगर, गढ़ी मलृृक नंबर एक और दो, भगवती कॉलोनी, शंकरपुरी कॉलोनी, हनुमान नगर आदि में भी भारी जलभराव हुआ।