{"_id":"5984c1184f1c1bc2218b472c","slug":"121501872408-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ग्राम खुर्द में पक्का मकान गिरा, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ग्राम खुर्द में पक्का मकान गिरा, दो बच्चे घायल
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्द में रात हुई बारिश के बाद अचानक एक पक्का मकान भरभराकर गिर पड़ा। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मकान के लेंटर में दबकर दो बच्चे घायल हो गए। उस समय शेष परिवार पड़ोस में निकले सांप को देखने गया हुआ था।
बृहस्पतिवार की रात को लगभग साढ़े 9 बजे अचानक तेज बारिश हुई। बारिश जैसे ही थमी, जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्द में मोहम्मद असलम का मकान तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। उस समय घर में मात्र 5 साल की जारा और आठ साल की इरा दो बहनें ही थीं। जबकि शेष 15 लोगों का परिवार उस समय पड़ोस के ए मकान में निकले सांप को देखने के लिए गया हुआ था। लेंटर गिर जाने से दोनों बहनें घायल हो गईं। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से मलबे में दबे सामान को बाहर निकलवाया। घटना के बाद से गांव में दहशत बनी हुई है।