फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हुसैनपुर में दौड़ा एचटी लाइन का करंट, लाखों के उपकरण फुंके

हुसैनपुर में दौड़ा एचटी लाइन का करंट, लाखों के उपकरण फुंके

Tue, 01 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हुसैनपुर में दौड़ा एचटी लाइन का करंट, लाखों के उपकरण फुंके
बेहट (सहारनपुर)। हुसैनपुर में हाईटेंशन लाइन का तार ट्रांसफार्मर से टकराने पर गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे अफरातफरी मच गई। पूरे गांव में कई लाख रुपये की कीमत के विद्युत संचालित उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

मिर्जापुर बिजलीघर से जुड़े हुसैनपुर गांव में रविवार की देर रात ट्रांसफार्मर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रांसफार्मर के ऊपर गिर गया, जिससे गांव में जा रही एलटी लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। स्विच में से जुड़े सभी विद्युत संचालित उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने बताया कि आरिफ, मुकर्रम, शमशाद, सुनहरा, मतलूब आदि ग्रामीणों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इन ग्रामीणों के फ्रिज, टीवी, कूलर, इंवर्टर, पंखे आदि उपकरण करंट की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने की यह तीसरी घटना है। उनके गांव की लाइन के तार जर्जर एवं ढीले हो चुके हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर तारों को बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed