फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने दिया सांसद को ज्ञापन

जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने दिया सांसद को ज्ञापन

Mon, 10 Jul 2017 12:41 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने दिया सांसद को ज्ञापन
सहारनपुर। जीएसटी के विरोध में रायवाला मार्केट के कपड़ा व्यापारियों ने सांसद राघव लखनपाल शर्मा को ज्ञापन देकर जीएसटी की खामियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन एवं गारमेंट, कटपीस, पंजाबी कपड़ा मार्केट के व्यापारी एकत्रित होकर रविवार की शाम को सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर पहुंचे और सांसद को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि कपड़ा व्यापारी जीएसटी की खामियों और उससे व्यापारियों को हो रही परेशानियों को लेकर विरोध जता रहे हैं। जीएसटी कानून में कपड़ा व्यवसाय की दृष्टि से इसको लागू करते समय जो कमियां रह गई हैं उसकी ओर ध्यान दिला रहे हैं। सरकार द्वारा यार्न, विवर, प्रोसेस, डाइंग, एंब्राइडी, तैयार फैब्रिक्स, थोक विक्रेता एवं फुटकर विक्रेता से 8 से 9 स्थानों पर जीएसटी लगाया गया है। सरकार तैयार फैब्रिक्स से पहले जीएसटी एक बार लगा दें, ताकि थोक एवं फुटकर वस्त्र विक्रेता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। व्यापारियों ने संयुक्त कपड़ा व्यापारी संगठन, सहारनपुर क्लॉथ मार्केंटाइल एसोसिएशन, रायवाला मार्केंटाइल एसोसिएशन, नया बाजार, कक्कड़ गंज, गली कटपीस के कपड़ा व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर जीएसटी की खामियों का विरोध किया। उन्होंने सांसद से अनुरोध किया कि उनकी समस्या को सरकार तक पहुंचाएं और कपड़ा व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता एवं वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री एवं कपड़ा मंत्री से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed