{"_id":"5953fa604f1c1b1c6b8b4614","slug":"121498675808-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां गिनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां गिनाएंगे
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां गिनाएंगे
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी केंद्र में तीन साल और प्रदेश में सौ दिन का कार्यकाल पूरा होने पर जगह-जगह कार्यक्रम कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को अग्रवाल धर्मशाला में एक कार्यक्रम होगा, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही हिस्सा लेंगे।
प्रदेश सरकार ने सौ दिन में जनहित में किसानों का कर्ज माफी समेत अनेक घोषणाएं कीं। कई योजनाओं पर काम भी शुरू हुआ। मगर सहारनपुर की बात करें तो यहां कोई खास लाभ जनता को नहीं पहुंच सका है। सहारनपुर 20 अप्रैल के बाद से कभी सांप्रदायिक बवाल तो कभी जातीय संघर्ष में सुलगता रहा। राजनीति भी खूब हुई, जिसमें बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पीएल पुनिया और आरएलडी के जयंती चौधरी सहारनपुर में पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे।
जातीय संघर्ष ने कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी समेत अनेक अधिकारियों के बिस्तर बंधवा दिए। ऐसे में सहारनपुर में पिछले सौ दिन में विकास का कोई कार्य नहीं हो सका है। इस सबके बीच जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बृहस्पतिवार को सहारनपुर पहुंच रहे हैं। वह सुबह चंडीगढ़ एक्सप्रेस से सहारनपुर पहुंचेंगे। स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे, जहां दस बजे पत्रकारों से वार्ता करेंगे। इसके बाद वह अग्रवाल धर्मशाला में प्रदेश में सरकार के सौ दिन तथा केंद्र में तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।