फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अब जिले के हिस्ट्रीशीटरों की थाने पर गोष्ठी कराएगी पुलिस

अब जिले के हिस्ट्रीशीटरों की थाने पर गोष्ठी कराएगी पुलिस

Thu, 22 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अब जिले के हिस्ट्रीशीटरों की थाने पर गोष्ठी कराएगी पुलिस
सहारनपुर। पुलिस अब थाने पर संभ्रांत लोगों, व्यवसायियों, प्रधानों के साथ-साथ थाना क्षेत्र से संबंधित हिस्ट्रीशीटरों की भी बैठक एवं गोष्ठी कराएगी। साथ ही चौकीदारों को विशेष जिम्मेदारी देने का भी निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि परस्पर समन्वय बनाए रखने, कानून व्यवस्था मजबूत करने में इससे सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अब थाने पर लोगों की बैठक कराएगी और उनको सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही माहौल को सुधारने के लिए सलाह ली जाएगी, जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। सिर्फ संभ्रांत लोगों को ही नहीं पुलिस चौकीदारों और हिस्ट्रीशीटरों की भी बैठक कराएगी। जिससे अपराधियों के बारे में जानकारी मिलती रहे और अपराधों को रोका जा सके। इसके लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। प्रधानों, मंदिर के पुजारियों, व्यापारियों, सराफ, पेट्रोल पंप संचालकों, होटल, ढाका, पोस्ट आफिस, बैंक, फाइनेंसर्स, लेखपालों, चौकीदारों, हिस्ट्रीशीटर की अलग-अलग दिनों में बैठकें होंगी।
विज्ञापन

हर बैठक का रजिस्टर होगा तैयार
गोष्ठी के लिए प्रत्येक थाने पर एक रजिस्टर तैयार कराया जाएगा। जिसमें गोष्ठी में सम्मिलित व्यक्तियों के नाम, पता व मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे और उनके हस्ताक्षर कराए जाएंगे। उनकी समस्याओं एवं सुझावों का विवरण भी रजिस्टर में अंकित किया जाएगा तथा उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन किसकी होगी गोष्ठी
प्रधान, पूर्व प्रधान, संभ्रांत व्यक्ति, मस्जिद, मंदिर पुजारी की गोष्ठी माह के प्रथम शनिवार को, व्यापारी, सराफ, पेट्रोल पंप मालिकों की गोष्ठी माह के द्वितीय मंगलवार, होटल, ढाबा, मैरिज होम संचालकों की गोष्ठी माह के द्वितीय रविवार, बैंक, पोस्ट आफिस, फाइनेंसर्स की बैठक माह के द्वितीय शुक्रवार, चौकीदार, लेखपाल की बैठक माह के प्रथम शनिवार, विद्यालय, कालेज, कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ गोष्ठी माह में एक बार, पुलिस पेंशनर्स, आर्मी पेंशनर्स की गोष्ठी प्रत्येक माह की 7 तारीख को तथा हिस्ट्रीशीटर्स के साथ बैठक माह के द्वितीय शनिवार को प्रत्येक संबंधित थाना पर आयोजित की जाएगी।

लोगों के सहयोग के लिए की जाएंगी गोष्ठियां
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि वर्तमान परिवेश में जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस एवं जनता के बीच परस्पर समन्वय स्थापित रखने एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने में जनता से सहयोग प्राप्त किए जाने, व्यापारी वर्ग के विचारों एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान किए जाने के लिए गोष्ठी कराई जा रही हैं। इससे विभिन्न धर्म एवं समुदाय से समन्वय तथा सहयोग प्राप्त हो सकेगा। इस प्रकार की कार्रवाई से जनता में पुलिस के प्रति सहयोग की भावना एवं विश्वास की भावना उत्पंन होती हैै।
एसएसपी ने थानों को किया गोष्ठियों का रोस्टर जारी
अलग-अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र के लोगों की कराई जाएंगी गोष्ठियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed