{"_id":"594578e64f1c1b6a128b49af","slug":"121497725158-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफियाओं के विरुद्ध कोतवाली में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफियाओं के विरुद्ध कोतवाली में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफियाओं के विरुद्ध कोतवाली में प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। कायस्थवाड़ा के एक परिवार ने कुछ भू-माफियाओं पर धर्मस्थल पर कब्जे का प्रयास करने तथा विरोध पर अभद्रता किए जाने के विरोध में कोतवाली में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी सुधीर कुमार व विनोद कुमार ने शनिवार को परिवार के साथ कोतवाली में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें कहा गया है कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित खसरा नंबर 540, 541 नोन जेड (ए) की संपत्ति है जिसके वह पूर्वजों के समय से मालिक व काबिज चले आ रहे हैं और उक्त भूमि में उनका मंदिर खेड़ा है जो बुजुर्गों के समय से है। आरोप है कि दो दिन पूर्व वह कानूनगो व हल्का लेखपाल को लेकर जमीन की पैमाईश करा रहे थे। तभी वहां कुछ भूमाफिया वहां पहुंचे और धर्मस्थल की जमीन को अपना बताने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके तथा तहसील कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने उच्चाधिकारियों से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में रामकुमार, महेश कुमार, शुभम, दिवयांशी, राजलक्ष्मी आदि शामिल रहे।
व्यापारी पर धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। बसंत विहार कालोनी निवासी गौरव गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मीना बाजार में संगिनी फैशन के नाम से दुकान है। जबकि उसके पड़ोस में रेलवे रोड पर अफजल भी दुकान करता है जो आए दिन उसके कारोबार में व्यवधान उत्पन्न करता है। गौरव ने तहरीर में अफजल पर दो वर्ष पूर्व भी दुकान के बाहर रखा सामान फेंकते हुए प्रत्येक माह रंगदारी के रूप में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। गौरव के मुताबिक दो दिन पूर्व वह अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और रविवार को दुकान खोलने से मना करने लगा। विरोध करने पर उसने उसे देख लेने के धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।