फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 patients, including LIU policeman, fare well by hospital staff

एलआईयू पुलिसकर्मी सहित 12 रोगियों ने दी कोरोना संक्रमण को मात

Sun, 28 Jun 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
12 patients, including LIU policeman, fare well by hospital staff
छुटमलपुर के फतेहपुर कोविड-19 से रोगियों को विदा देता चिकित्सीय स्टाफ - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल से एलआईयू पुलिसकर्मी सहित 12 रोगियों के कोरोना संक्रमण को मात देने पर उनको पुष्प गुच्छ देकर छुट्टी कर दी गई। इन रोगियों में एक ऐसी महिला भी शामिल रही, जिसका मात्र एक माह का बच्चा था।
विज्ञापन

अस्पताल के इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता ने बताया कि यहां भरती 12 रोगियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई है। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी पाने वालों में स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रशांत कुमार, रूपा शर्मा ढकदेई, समय सिंह शेरपुर रामपुर मनिहारान, राजीव त्यागी नागल, मनोज कुमार, सुनील कुमार, गायत्री, मो. साजिद, संजीव और फैजान निवासीगण देवबंद, कौसर जहां धौराला, रितू अलीपुरा शामिल रहे। इनमें रूपा के पास एक माह का बच्चा था। इन सभी रोगियों को छुट्टी के वक्त डा नवदीप गुप्ता ने होम क्वारंटीन के वक्त बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। साथ ही 16 बिंदुओं वाले फीड बैक फार्म को भी इनसे भरवाया गया। इसमें अस्पताल कर्मियों के व्यवहार, यहां मिले खाने, उपचार, सफाई व्यवस्था आदि के बारे में उनकी राय जानी गई। ताकि अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

डा नवदीप गुप्ता ने बताया कि इन 12 रोगियों की छुट्टी के बाद अब केवल एक रोगी कोविड-19 अस्पताल फतेहपुर में भरती है। इस दौरान फार्मासिस्ट आशा, रोनिका सिंह, प्रियंका नेल्सन, प्रिंसी, देवीयानी, नीरज राणा, सतबीर शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed