फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 lakh rupees stolen in the name of a fake firm

Saharanpur News: फर्जी फर्म के नाम पर हड़पे 12 लाख रुपये

Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees stolen in the name of a fake firm
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी व्यक्ति से ठगी कर 12 लाख रुपये हड़पने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी के दस्तावेज दिखाकर उसे निवेश के लिए प्रेरित किया और रकम हड़प ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड निवासी तपेश ममगाई ने तहरीर देकर बताया कि उसका दीपक चौहान नामक व्यक्ति से पुराना परिचय था। दीपक पूर्व में जरूरत पड़ने पर रुपये लेता था और समय पर लौटा भी देता था। इस विश्वास के चलते उसने दीपक को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। मार्च 2024 के पहले सप्ताह में दीपक ने उसे अपने दो अन्य साथियों हरिपाल गौतम और संदीप से मिलवाया। दोनों ने खुद को महालक्ष्मी कांट्रैक्टर्स एंड सप्लायर्स फर्म का हिस्सा बताया और एक बड़े सप्लाई कांट्रैक्ट में निवेश करने की बात कहकर 50 लाख रुपये की जरूरत बताई।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने पीड़ित को मुनाफे में हिस्सेदारी देने का लालच देकर निवेश के लिए तैयार कर लिया। 18 और 19 मार्च को पीड़ित ने 12 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से बताए गए खाते में जमा करा दिए, लेकिन रकम मिलने के बाद वह बहाने बनाने लगे और रकम लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि अब उसे पता चला है कि जिस फर्म की बात वह कर रहे थे, वह फरवरी 2025 में ही निलंबित हो चुकी है। पुलिस ने हरिपाल गौतम, संदीप और दीपक चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed