फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 day campaign, 120 vehicles seized, challan of 594 vehicles issued

Saharanpur News: 12 दिन अभियान, 120 वाहन सीज, 594 काटे वाहनों के चालान

Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
12 day campaign, 120 vehicles seized, challan of 594 vehicles issued
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जिलेभर में अभियान चलाकर 714 दोपहिया व चौपहिया वाहनों पर सीज व चालान की कार्रवाई की है। सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट वालों के हुए हैं। चार प्राइवेट भी अनधिकृत मिली। इससे साफ है कि लोग अभी भी सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

इन दिनों संभागीय परिवहन विभाग की ओर से द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें आए दिन सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बिना फिटनेस, टैक्स जमा नहीं करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर से अब तक गागलहेड़ी, चुनहेटी फाटक, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, चिलकाना, बेहट, सरसावा और नेशनल हाईवे पर अभियान चला। इस दौरान 714 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें दोपहिया के साथ चौपहिया और ओवरलोड वाहन भी शामिल हैं। इस अवधि में 120 वाहन सीज किए गए। 469 चालान बिना हेलमेट में हुए। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 40 वाहनों के चालान किए गए। 24 यात्री वाहनों के भी चालान काटे गए। 36 ओवरलोड ट्रक पर कार्रवाई की गई। चार निजी बसें अनधिकृत संचालित होती मिली, जिनका चालान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed