फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 cancelled trains will be restored, five will start this week

Saharanpur News: निरस्त चल रहीं 12 ट्रेनें बहाल, पांच इस हफ्ते होगी शुरू

Mon, 05 Aug 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 05 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
12 cancelled trains will be restored, five will start this week
सहारनपुर। मुरादाबाद मंडल के रोजा यार्ड में चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त 12 ट्रेनें बहाल हो गई हैं, जबकि पांच ट्रेनों का इसी सप्ताह से संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेनें पटरी पर लौटने से यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली। साथ ही रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होने लगी है।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे ने मुरादाबाद मंडल के रोजा यार्ड में विकास कार्य करने के लिए सात अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में मेगा ब्लॉक ले रखा है। मेगा ब्लॉक के चलते सहारनपुर से गुजरने वालीं करीब 17 ट्रेनों को निरस्त किया गया था। मेगा ब्लॉक के कारण 21 जुलाई से ट्रेनों के निरस्तीकरण और रूट डायवर्जन का सिलसिला शुरू हुआ था। जिन ट्रेनों को निरस्त और डायवर्ट किया गया, उनमें नियमित के साथ सप्ताह में एक, दो और तीन दिन संचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। सात अगस्त के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस पांच अगस्त, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सात अगस्त 22423 गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पांच अगस्त और 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस सात अगस्त के बाद पटरी पर दौड़ने लगेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-- यह ट्रेनें हुईं बहाल
- 12492-91 जम्मूूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस अप-डाउन

- 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस

- 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस



- 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस

- 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

- 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस

- 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस

- 22424 अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस

- 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस

- 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

- 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed