फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 Ayushman Arogya Mandirs are running without electricity, causing problems

Saharanpur News: बिना बिजली के चल रहे 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हो रही परेशानी

Tue, 17 Sep 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
12 Ayushman Arogya Mandirs are running without electricity, causing problems
सहारनपुर। घर के नजदीक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 279 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। इनमें से 12 केंद्र ऐसे हैं, जहां पर बिजली की सुविधा नहीं है। बिजली की समस्या ओपीडी, जांच आदि कार्य में बाधा बन रही है। अब इन केंद्रों पर बिजली के लिए सोलर पैनल लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए हैं। यहां पर कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों (सीएचओ) की तैनाती की गई है। इनकी जिम्मेदारी है कि रोजाना ओपीडी के साथ ही नवजात शिशुओं की देखभाल, शुगर, बीपी, सहित अन्य जांच की जाए, लेकिन 12 केंद्रों की स्थिति बदहाल है। स्थिति यह है कि नागल के इस्माइलपुर, मंझौल, मायाहेड़ी-गंगदासपुर, पंडोली, पनियाली, नकुड़ के टोली, पुवांरका के घानाखंडी, पाली, रामपुर मनिहारान के हुसैनपुर, साढ़ौली कदीम के कादरपुर और सरसावा के झरौली, बरथाकायस्थ व खेड़ा मेवात पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। इसके कारण यहां आने वाले मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्र लिखा है। बिजली कनेक्शन का स्टीमेंट अधिक होने के चलते केंद्रों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए गए। अब इन सभी केंद्रों पर बिजली आपूर्ति के लिए नेडा विभाग सोलर पैनल लगाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

--------
-- वर्जन
जिले में 279 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। 12 केंद्रों पर बिजली कनेक्शन के लिए शासन को पत्र लिखा गया था। इन केंद्रों पर नेडा विभाग की ओर से सोलर पैनल लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed