फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जल की बचत के साथ ही उसका संरक्षण भी जरूरी: टंडन

जल की बचत के साथ ही उसका संरक्षण भी जरूरी: टंडन

Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
जल की बचत के साथ ही उसका संरक्षण भी जरूरी: टंडन
सहारनपुर। विश्व जल दिवस पर आयोजित गोष्ठी में जल के महत्व पर मंथन किया गया। इसमें जल की बचत और उसके संरक्षण पर पर भी विचार रखे गए।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित एक सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला पर्यावरण समिति की ओर से विश्व जल दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री संजय भसीन और पर्यावरण समिति के जिला संयोजक कमल गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में धन बचाने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण जल बचाना है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, जल के बिना तो जीवन भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वैसे तो पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से भरा है, लेकिन इसमें से अधिकतर हिस्से का पानी खारा या पीने योग्य नहीं है। धरती पर जितना पेयजल विद्यमान है, उससे कहीं अधिक जल प्रदूषित हो चुका है। आज विश्व में जल की स्थिति यह है कि 88 करोड़ लोगों के पास पीने योग्य का पानी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना होगा। इस दौरान अनिल गर्ग, मेजर एसके सूरी, पवन गोयल, रमेश अरोड़ा, रमेश डाबर, संजीव सचदेवा, बलदेव राज खुंगर, कृष्ण लाल मिड्ढा, पंकज गर्ग, मुरली खन्ना, प्रवीन चांदना, शशी कुमार कश्यप, राजीव अग्रवाल, सुनील मखीजा, अनुभव नागपाल, नवीन आनंद, संजय मित्तल, संदीप सिंघल, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed