{"_id":"5c7ec2b0bdec221431495909","slug":"11551811248-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन कल्याण यज्ञ व भंडारे के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन कल्याण यज्ञ व भंडारे के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन कल्याण यज्ञ व भंडारे के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न
गंगोह (सहारनपुर)। जन कल्याण यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ही दो दिन से जारी महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न हो गए। रात भर पुरुषार्थी धर्मशाला स्थित शिवालय में भगवान भोले नाथ के भजनों में भक्तजन सराबोर रहे। मंगलवार को भी गुल छप्पर के शिव मंदिर अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनौतियां मांगी।
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को भी विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुजनों की भीड़ जुटी रही। रामबाग रोड पुरुषार्थी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव को प्रसंन करने के लिए मंगलवार को रात में जागरण के माध्यम से भक्ति की रस धार बही। जागरण की शुरुआत गणेशादि देवगणों को आह्वान से संस्थाध्यक्ष जगदीश लाल चुघ व पं. शंभू प्रसाद ने कराई। तत्पश्चात भगवान शिव की ज्योति मुख्य पुजारी द्वारा प्रज्ज्वलित कराई गई। गणेश वंदना प्रवीण फोकर व सरस्वती वंदना नवीन मिक्के द्वारा प्रस्तुत की गई। सोमवार को रात भरे चले जागरण में कश्यप कुमार फौजी, सागर भटनागर, गौरव अरोड़ा, लक्की सरदाना, मुरारीलाल बजाज, अंकित कर्णवाल, राम किशन गोयल, अंकित अग्रवाल, आदेश नामदेव, सन्नी रोहिला, राकेश गोयल, पीयूष गोयल आदि ने भोले बाबा के मनोहारी भजनों से वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मंगलवार सुबह मंदिर में शांति एवं कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। पं. शंभू प्रसाद की देखरेख में आयोजित यज्ञ के मुख्य यजमान जगदीश लाल रहे। पूर्ण आहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में ओमप्रकाश, जगदीश चुग, राजेश काका, बसंत शर्मा, विजेंद्र कुमार, मेमपाल, युवराज मोगली, अरविंद शर्मा आदि का सहयोग रहा। गुल छप्पर स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर में मंगलवार को भी भोले बाबा के दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर मनौतियां मांगी। सोमवार व मंगलवार को यहां भंडारों का आयोजन किया गया।