फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेसियों ने शराब कांड के पीड़ितों को दी सांत्वना

कांग्रेसियों ने शराब कांड के पीड़ितों को दी सांत्वना

Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने शराब कांड के पीड़ितों को दी सांत्वना
कांग्रेसियों ने शराब कांड के पीड़ितों को दी सांत्वना
विज्ञापन

गागलहेड़ी। जहरीली शराब से हुई मौत के शिकार लोगों के परिजनों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा गठित टीम रविवार की देर शाम गांव कोलकी कलां पहुंची। यहां टीम में शामिल सदस्यों ने मृतकों के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
रविवार शाम कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा गठित एक प्रतिनिधिमंडल ने शराब कांड के मृतकों के परिजनों से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया। जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। इतनी बड़ी घटना के बावजूद सरकार का कोई प्रतिनिधि मृतकों के परिवार का हाल जानने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह घटना इतिहास में अब तक घटी ऐसी बड़ी घटनाओं में से एक साबित होगी। सरकार के इस व्यवहार को उन्होंने शर्मनाक बताया। कहा कि यह बेहद दुखद स्थिति है कि प्रदेश सरकार का कोई प्रतिनिधि मृतको के परिजनों का हाल-चाल लेने नहीं आया। सरकार ने शराब कांड के पीडितों के इलाज की भी व्यवस्था ठीक से नहीं कराई। पूर्व विधायक ने पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजे की मांग भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर देहात विधायक मसूद अख़्तर, बेहट विधायक नरेश सैनी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री सईद उल जमा, जावेद साबरी, शशि वालिया, इकराम कुरैशी, सोनू पठान आदि शामिल रहे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा टीम गठित कर यहां भेजी गई है। उनकी टीम अपनी रिपोर्ट जल्द ही पार्टी महासचिव को सौपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed