फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 आरोपियों को गिरफ्तार कर पकड़ी 213 लीटर कच्ची शराब

30 आरोपियों को गिरफ्तार कर पकड़ी 213 लीटर कच्ची शराब

Wed, 13 Feb 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
30 आरोपियों को गिरफ्तार कर पकड़ी 213 लीटर कच्ची शराब
सहारनपुर। पुलिस ने लगातार चौथे दिन अभियान चलाया और अलग-अलग गांवों से 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 213 लीटर कच्ची शराब, 59 लीटर देशी, अंग्रेजी शराब, 2400 किलो लहन बरामद किया तथा शराब बनाने की चार भट्ठी भी पकड़ी।
विज्ञापन

कुतुबशेर पुलिस ने ग्राम चरौली से राकेश निवासी चरौली को नौ लीटर देशी शराब समेत पकड़ा। हौजखेड़ी में लेखराज, पृथ्वी सिंह, निवासी हौजखेड़ी के यहां दबिश दी। आरोपी पुलिस को देखकर 90 लीटर देशी शराब छोड़कर फरार हो गए। देहात कोतवाली पुलिस ने ग्राम घुन्ना से संजय गुप्ता उर्फ नीटू तथा उसकी पत्नी ममता को 40 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन पुलिस ने मल्हीपुर से महिपाल निवासी मल्हीपुर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। ग्राम घाटेड़ा से जयपाल निवासी ग्राम घाटेड़ा को 20 लीटर कच्ची शराब एवं उपकरण सहित पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद पुलिस ने तल्हेड़ी खुर्द से विनोद को 10 लीटर कच्ची शराब, तैय्यबपुर से सतीश, प्रमोद निवासी तैय्यबपुर बड़ा को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। फायर सर्विस गेट देवकुंड मंदिर से राजेश उर्फ बीरन निवासी मोहल्ला फौलादपुरा देवीकुंड रोड को, मानकी मंदिर से संदीप निवासी ग्राम मानकी को, बाबूपुर नगली रोड से विनोद कुमार उर्फ मुंशी निवासी ग्राम फतेहपुर उर्फ सांपला दीवड़ा को दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। बड़गांव पुलिस ने सिसौनी निवासी अनिल को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
नानौता पुलिस ने लंढोरा से श्यामा निवासी लंढोरा, संजू निवासी हुसैनपुर को 18 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने की भट्टी समेत पकड़ा। बिहारीगढ़ पुलिस ने गयेपुर से सुभाष निवासी गयेपुर को साढ़े सात लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। फतेहपुर पुलिस ने रविंद्र कश्यप निवासी गागलहेड़ी को नौ लीटर देशी शराब किया गया। मंडी कोतवाली पुलिस ने सरदार कालोनी से सुशील, बबीता को 96 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का सहित गिरफ्तार किया गया।
चिलकाना पुलिस ने ग्राम बड़गांव के जंगल से ओमप्रकाश निवासी बड़गांव को सात लीटर कच्ची शराब एवं तीन लीटर रैक्टिफाइड शराब सहित पकड़ा। बेहट पुलिस ने मोहित निवासी ताजपुरा को 48 पव्वे देशी शराब सहित पकड़ा। नागल पुलिस ने ग्राम खटोली गेट के पास से नीटू, ईसम सिंह निवासी ग्राम खटोली को 20 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 20 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। तीतरो पुलिस ने पूजना पुलिया से किशन निवासी पूजना को 34 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया।

शराब सहित दबोचा हिस्ट्रीशीटर
सरसावा थाना पुलिस ने ग्राम झरौली निवासी सरसावा थाने के हिस्ट्रीशीटर मैनपाल को झरौली के जंगल में कच्ची शराब निकालते हुए गिरफ्तार कर 16 लीटर कच्ची, तीन लीटर अपमिश्रित शराब एवं एक किलो यूरिया बरामद किया। ग्राम इब्राहिम से प्रेम को 24 बोतल देशी शराब सहित पकड़ा। ग्राम बहलोलपुर के राजकुमार को कच्ची शराब निकालते हुए पकड़ा। उसके पास से 14 लीटर कच्ची चार लीटर अपमिश्रित तथा दो किलो यूरिया बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed