फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पेंशन बहाली की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना रहा जारी

पेंशन बहाली की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना रहा जारी

Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पेंशन बहाली की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना रहा जारी
पेंशन बहाली की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना रहा जारी
विज्ञापन

गंगोह/नकुड़/छुटमलपुर (सहारनपुर)। पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर जिले के ब्लाक कार्यालयों पर चल रहे शिक्षकों एवं अनेक विभागों के कर्मचारियों के धरने दूसरे दिन भी जारी रहे।
धरने को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति एकता में है। ब्लॉक मंत्री नीरज सैनी ने सभी कर्मचारियों से संगठित होकर धरने प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। अमित, अवनीश, जसवंत, संजीव, ब्रह्मपाल, वीरेंद्र, कीर्ति, संगीत यादव, अरविंद शर्मा, संदीप, राकेश आदि ने भी संबोधित किया। संचालन नीरज सैनी ने किया। ब्रिजेश गर्ग, मुक्तिदर्शन, विनोद शर्मा, बबिता, सुषमा, रुचि, सुरभि, दीपक, नितिका, वरुण, रश्मि, कुलदीप, पुष्पा, सौरभ, संदीप रहे।
विज्ञापन

नकुड़ में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने धरनारत अध्यापकों, कर्मचारियों और अधिकारियों से धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। धरने के दूसरे दिन अमीन संघ, परिवहन संघ, लेखपाल संघ, पंचायत विभाग संघ आदि संगठनों से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहे। अध्यक्षता रामकुमार सैनी और संचालन मोहम्मद वसीम ने किया। सुभाष चौधरी, राजकुमार, प्रवीण त्यागी, अजय कपिल, अजय पाल, हरिदत्त, प्रमोद कुमार, ममता सैनी, सुनील गुप्ता, सपना, सुशील चौधरी आदि ने विचार रखे और पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर के मुजफ्फराबाद में शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय सैनी की अगुवाई में पेंशन बहाली के मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया। इस दौरान नूतन वर्मा, धर्मेंद्र सहगल, शिखा यादव, तेजिंद्र कौर, दीपाली, प्रियंका, मनोरमा, प्रेमचंद सैनी, विरेंद्र, सीमा, स्वाति, मोहम्मद नसीम, मनोज सैनी, धर्मपाल, शिवकुमार आदि रहे।


मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
नानौता में भी दूसरे दिन भी पेंशन बहाली को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा हड़ताल करते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। उनका कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान ब्रिजेश पुंडीर, संजय कुमार, योगेश पंवार, रविकुमार शर्मा, मंजू तोमर, जगदीप कौर, सुमन पांडेय, प्रीतना, बीना पुंडीर, सोनिया, राजेश कुमार, प्रियंका मान, ममता शर्मा, अर्चनासिंह, आकृति चौधरी, मीनाक्षी चौधरी आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed