फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकार के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन

Thu, 07 Feb 2019 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन
सहारनपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। सहारनपुर में विद्युत विभाग के आतंक से परेशान लोग देहरादून, रुड़की, और हरियाणा में पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी पार्क और हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान से प्रसपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंडल प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि देश के अन्नदाता को धोखा दिया जा रहा है। किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है। भाजपा ने लोकतंत्र के चारों स्तंभों को कमजोर करने का काम किया। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। जिलाध्यक्ष सय्यद शकील ने कहा कि जनता पर जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहारनपुर में विद्युत विभाग ने आतंक मचा रखा है। इस कारण लोग देहरादून, रुड़की और हरियाणा पलायन कर रहे हैं। अधिकारी लोगों को बेवजह परेशान करने में लगे हैं। प्रदेश सचिव मोहम्मद इस्लाम प्रधान ने कहा कि किसान, मजदूर और महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान सुरेश त्यगा, साजिद, अमीर अहमद, खुर्रम हाशमी, विनोद कुमार, सलीम, फारूख, शबनम, रोजलीन, शाहिस्ता, नरेश, चौधरी प्रीतम, चौधरी राजेंद्र, नसीम कामरेड, महबूब अब्बासी, शादाब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed