{"_id":"5c4378b4bdec22738335e01a","slug":"11547925684-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल एकादश ने 46 रन और अब्दुल कलाम एकादश ने चार विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल एकादश ने 46 रन और अब्दुल कलाम एकादश ने चार विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल एकादश ने 46 रन और अब्दुल कलाम एकादश ने चार विकेट से जीता मैच
सहारनपुर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कमल कप खेल महोत्सव के पहले दिन क्रिकेट दो रोचक मुकाबले हुए, जिसमें अटल एकादश ने 46 रन और अब्दुल कलाम एकादश ने चार विकेट से मैच जीत लिया।
श्री भूतेश्वर मंदिर मैदान पर आयोजित कमल कप खेल महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की वंदना और वंदेमातरम के साथ किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राहुल त्यागी व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन फीता काटा। प्रदेश मंत्री राहुल त्यागी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना है। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा खेलो का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। भागदौड़ वाली दिनचर्या में खेल का सम्मिलित होना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। केंद्र की मोदी सरकार का विशेष ध्यान युवाओं की ओर है, जिसको ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं।
इसके पश्चात खेल महोत्सव के पहले दिन दो मैच खेले गए। इनमें पहला मैच अटल एकादश और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकादश के बीच हुआ, जिसमें अटल एकादश ने 46 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच डाक्टर अब्दुल कलाम एकादश और सरदार पटेल एकादश के मध्य खेला गया, जिसमें डाक्टर अब्दुल कलाम एकादश ने चार विकेट से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल व फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक राजीव गुंबर, विस्तारक मनोज सैनी, महामंत्री नरेश धनगर, किशोर शर्मा, नीरज माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, सुमित मलिक, महानगर मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, युवा मोर्चा महामंत्री रितिक शर्मा, पार्षद नितिन सिंघल, प्रदीप पंवार, मयंक गर्ग, अरुण गुप्ता, अवनीत कौर मौजूद रहे।