फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश देंगी दीवारें

शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश देंगी दीवारें

Sun, 20 Jan 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश देंगी दीवारें
शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश देंगी दीवारें
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर की दीवारें अब शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और बेटी बचाने का संदेश देती नजर आएंगी। नगर निगम ने शहर की प्रमुख दीवारों पर संदेशपरक वॉल पेंटिंग कराने का निर्णय लिया है। शनिवार को आईटीसी के गेट से इसकी शुरूआत नगरायुक्त ने वॉल पेंटिंग करके की।

नगर निगम ने आईटीसी की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी दीवार पर वॉल पेंटिंग कराई है। शनिवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर और आईटीसी के अधिकारियों ने मिलकर किया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वॉल पेंटिंग कराने का सबसे पहला मकसद शहर में स्वच्छता लाना है। हमने प्रमुख बाजारों की बाहरी दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराने का निर्णय लिया है। वॉल पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बेटी बचाने जैसे संदेश भी समाज को दिए जाएंगे। इनके अलावा सरकार की जनहित की योजनाओं को भी हम वॉल पेंटिंग के जरिए प्रचारित कर सकते हैं। इससे नगर के लोग अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हो सकें। इस मौके पर आईटीसी के ब्रांच मैनेजर मनोज शुक्ला, मेजर केजे सिंह, जसलीन कौर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed