{"_id":"5bf5a59dbdec22342b7fac3d","slug":"11542825373-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद यात्रा कर घर-घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता: गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद यात्रा कर घर-घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता: गोविंद
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता एक दिसंबर से पदयात्रा कर घर-घर पहुंचेंगे। जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में छह-छह प्रमुख कार्यकर्ता सहित 25-25 लोगों की टोलियां भ्रमण करेंगी।
बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद चौधरी ने पदयात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। गोविंद चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार एक से 15 दिसंबर तक पद यात्रा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जनपद की पांच विधानसभाओं में छह-छह प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित 25-25 लोगों की टोलियां बनाई जाएंगी। प्रत्येक गांव, गली, मोहल्लों में डोर-टू-डोर कार्यकर्ता जनसंपर्क कर जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। पदयात्रा के समापन पर जिले में एक स्थान चिह्नित किया जाएगा, जहां सभी टोलियां पहुंचेगी और समापन होगा। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और देवबंद विधायक कुुंवर ब्रिजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, महामंत्री अजीत राणा, किरत चौधरी, प्रमोद कौशिक, पवन संवाई, बिजेंद्र जाट, संदीप शर्मा, गौरव राणा, ललित कटारिया, बोधराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी ने जारी किए बयान में कहा कि मुसलमानों का हित भाजपा में सुरक्षित है। सपा, बसपा और कांग्रेस के शासनकाल में मुस्लिम समाज पिछड़ता चला गया। इन तीनों दलों ने हमेशा मुस्लिम समाज को भाजपा का डर दिखाकर राजनीतिक लाभ लिया है, लेकिन अब मुस्लिम समाज सपा, बसपा और कांग्रेस की हकीकतत को अच्छी तरह पहचान चुका है। क्योंकि, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में मुस्लिम समाज का तेेजी से उत्थान हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर मुस्लिम समाज के लोगों सहित सभी वर्गों ने नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी कर ली है, जिससे विपक्षी बौखलाए हुए हैं।