फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर पहुंची गंगा सद्भावना यात्रा

सहारनपुर पहुंची गंगा सद्भावना यात्रा

Thu, 11 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पहुंची गंगा सद्भावना यात्रा
सहारनपुर पहुंची गंगा सद्भावना यात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। गंगा नदी के अविरल और निर्मल प्रवाह के लिए पिछले 110 दिन से हरिद्वार में आमरण अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद के समर्थन में जलपुरुष राजेंद्र सिंह गंगा सद्भावना यात्रा निकाल रहे हैं। गोमुख से गंगा सागर तक जाने वाली इस यात्रा की शुरूआत 30 सितंबर को हो चुकी है।

पहले चरण में उत्तराखंड से चलकर यात्रा बुधवार को सहारनपुर पहुंची। यहां पहुंचे जलपुरुष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अनेक संगठनों के पदाधिकारी गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। उन्होंने स्वामी के समर्थन में कैंडल जलाए। राजेंद्र सिंह ने कहा कि नदियां हमारी जीवनदायिनी हैं, जिनको गंदा कर या गंदा रखकर हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। नदियों को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नदियों के लिए आंदोलन करने वालों का साथ देना भी हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर राजकुमार सांगवान, सुरेश रैकवार, राजनीश चौहान, डॉ. परवेज आलम, विकास शर्मा, भारत भूषण, हयात गांधी, धर्मपाल सिंह यादव, सोमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अरुण राणा, महावीर सिंह सैनी, प्रीतम सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed