{"_id":"5b859cbb42c7924651655247","slug":"11535483067-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेना कोली में छात्र की मौत पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेना कोली में छात्र की मौत पर किया हंगामा
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदेना कोली में छात्र की मौत पर किया हंगामा
देवबंद (सहारनपुर)। चंदेना कोली गांव में बुखार से पीड़ित दसवीं कक्षा के छात्र की उपचार दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर घंटों तक हंगामा किया। पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव के निवासी राजवीर उर्फ राज्जा का पुत्र अंकुश (15) गांव के ही इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। बुखार से पीड़ित होने के कारण अंकुश सोमवार को गांव के ही एक चिकित्सक से उपचार कराने पहुंचा। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद अंकुश की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत देवबंद लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकुश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन और अन्य ग्रामीण अंकुश के शव को लेकर चिकित्सक के घर पहुंच गए। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिद्धार्थ सिंह, तहसीलदार आशुतोष कुमार सिंह, कोतवाल अभिषेक सिरोही भारी पुलिस बल के साथ चंदेना कोली पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया।
छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगाया है, जिससे अंकुश की मौत हुई है। रात करीब 12.30 बजे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, देर रात में अंकुश के परिजनों ने तलहेड़ी पुलिस चौकी पर चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की डिग्री की भी जांच कराई जाएगी। यदि डिग्री फर्जी पाई गई तो दूसरा मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार आशुतोष कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की है। उधर, घटना के बाद से चिकित्सक फरार बताया जा रहा है।