फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम के चर्चित पॉलीथिन प्रकरण की फाइल गायब

नगर निगम के चर्चित पॉलीथिन प्रकरण की फाइल गायब

Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के चर्चित पॉलीथिन प्रकरण की फाइल गायब
नगर निगम के चर्चित पॉलिथीन प्रकरण की फाइल गायब
विज्ञापन

सहारनपुर। करीब दस लाख रुपये की कीमत की पॉलिथीन को बेचने के प्रकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइल नगर निगम से गायब हो गई है। मामला सामने आने के बाद अधिकारी एक दूसरे पर फाइल गायब करने का आरोप मढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रकरण में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे साफ है कि मामले को रफा दफा करने की तैयारी है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुपालन में करीब छह महीने पहले वाणिज्य कर विभाग और नगर निगम ने बाजारों ने पॉलिथीन जब्त की थी। करीब 94 कुंतल पॉलिथीन को नगर निगम ने गैराज में रखवाया था। दस लाख रुपये से अधिक की इस पॉलीथिन को नगर निगम के अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से पॉलिथीन स्वामी से मात्र 20 हजार रुपये लेकर वापस कर दी थी। समाचार पत्रों में मामला प्रकाश में आने के बाद महापौर संजीव वालिया ने तत्कालीन नगरायुक्त को प्रकरण में जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई के लिए लिखा था। नगरायुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जांच सौंपी थी और तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई से बचने के लिए रातोरात दूसरी और सस्ती पॉलिथीन बाजार से मंगाकर गैराज में रखवा दी थी, जो मात्रा में भी बेहद कम थी। तत्कालीन नगरायुक्त का ट्रांसफर होने के बाद जांच लटकी हुई है। सूत्रों ने बताया कि प्रकरण की मूल फाइल, जिसमें पॉलिथीन का वेट, क्वालिटी और दाम दर्ज थे की फाइल नगर निगम से गायब हो गई है। नगर निगम के अधिकारी एक दूसरे पर फाइल गायब करने का आरोप लगा रहे हैं। सूत्रों ने यहां तक बताया है कि वर्तमान अधिकारी पूर्व नगरायुक्त पर फाइल गायब करने का आरोप लगा रहे हैं, जिनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में भी उठ चुका है मामला
पॉलिथीन के इस प्रकरण को लेकर नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में खूब हंगामा हो चुका है। पार्षद बोर्ड बैठक में भी मामले को उठाकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन मामले की जांच के लिए मूल पत्रावली तलब की गई थी, मगर मुझे अधूरी और फोटो स्टेट उपलब्ध कराई गई है। पत्रावली के आधार पर जो जांच और रिपोर्ट बनती थी, वह तैयार कर नगरायुक्त को सौंपी जा चुकी है। मूल पत्रावली किसके पास है या नहीं है इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
- डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed