{"_id":"5b7db1ad42c792467534283c","slug":"11534964141-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मांगी दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मांगी दुआएं
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट/रामपुर मनिहारान/गागलहेड़ी/गंगोह नानौता (सहारनपुर)। जिलेभर में ईद-उल-अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क एवं कौम की तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
बेहट ईदगाह में सुबह दस हजार से अधिक नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी ने ईद की नमाज अदा कराने के बाद इंसानियत की सलामती के लिए दुआ कराई। ईदगाह पर एसडीएम डीपी सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार, सीओ ब्रहमपाल सिंह, इंस्पेक्टर छोटे सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार, हाजी अहसान कुरैशी आदि ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। मदरसा कसरूल उलूम में काजी साजिद कुरैशी, बस स्टैंड वाली मस्जिद में मुफ्ती असजद तथा मनिहारो वाली मस्जिद में कारी अल्ताफ ने नमाज अदा कराकर देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ कराई। इसके अलावा गांव संसारपुर में रायेपुर, ताजपुरा आदि में भी ईद की नमाज अदा कराई गई। रामपुर मनिहारान में ईदगाह में नमाज शहर काजी अदील फारूखी ने अदा कराई। इसके बाद देश व कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। काजी नदीम, काजी फरहान, काजी एतमादुलहक, काजी मोती, हाजी नौशाद कुरैशी, सालिम प्रधान, जहांगीर, हाजी शमशाद, कुलदीप गोयल, आबिद हसन, नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि विवेकांत सिंह, मुफ्ती आरिफ, अजमल हाशमी, कुरैशी मुल्ला आदि ने एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी।
गागलहेड़ी में हल्की बूंदा बांदी के बीच ईदुलजुहा की नमाज मस्जिदों व ईदगाहों में अदा की गई। नमाज के बाद पशुओं की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो सायं तक चलता रहा।
विज्ञापन
गंगोह की ईदगाह में लगभग पांच हजार लोगों ने नमाज अदा की। नमाज अदा करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, पूर्व राज्य मंत्री असदुल्ला अजमेरी, आल इंडिया मुस्लिम गुर्जर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मजाहिर हसन राणा, रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी, हाजी नदीम कुरैशी आदि मुख्य रहे। बडे़ मदरसे में मुफ्ती खालिद ने ईद की नमाज अदा कराई, बड़ी ईदगाह में मुफ्ती खुशजमाल, ईदगाह सराय में मौलाना खुशनूद ने नमाज कराई। नानौता में सुन्नी ईदगाह में मौलाना मो. आमिल साहब नानौतवी, ईदगाह शिया में मौलाना असद अली साहब तथा जामा मस्जिद में कारी मो. हलीम सिद्दीकी ने ईद की नमाज अदा कराते हुए देश व कौम की तरक्की के लिए दुआ कराई। वही, ईदगाह सुन्नी में मौलाना मो. आमिल साहब नानौतवी द्वारा खुत्बा पढ़ा गया। ग्राम आभा में जामा मस्जिद में अयाज खान, ईदगाह में अब्दुर्रहमान ने ईद की नमाज अदा कराई।