{"_id":"5b79bcf442c792466049a06a","slug":"11534704884-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोकदल में महिला व किसान प्रकोष्ठ का कुनबा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोकदल में महिला व किसान प्रकोष्ठ का कुनबा बढ़ा
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल में महिला व किसान प्रकोष्ठ का कुनबा बढ़ा
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महिला और किसान प्रकोष्ठ का गठन कर सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रकोष्ठ में शामिल सदस्यों का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भायला रोड पर कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रमा नागर ने अंजू खान, रूबिया खान, नसीमा भूरी, रिजवाना, शगुफ्ता खान व फोजिया खान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही अंजुम खान को पश्चिम प्रदेश के सचिव का भार सौंपा गया। किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष कंवरपाल सिंह फौजी ने मो. फारूख, सादिक हसन, सलीम, आमिर, उबैद, वसीम खान व हाजी इंसा अल्लाह को सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही जाहिद खान को किसान प्रकोष्ठ का मंडल सचिव नियुक्त किया गया। किसान प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी धनवीर सिंह ने नवनियुक्त सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पश्चिम प्रदेश के सचिव अर्जुन सिंह व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धीरज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि रालोद ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है। इस मौके पर नवनीत चौधरी, शहजाद, रतन सिंह, प्रकाशवीर सिंह, अमरीश त्यागी, यशपाल नागर, अभिनव नागर, भूरा मलिक, रविंद्र त्यागी, गुरचरण सिंह, दीपांशु चौधरी, डिंपल, मेहरबान चौधरी आदि मौजूद रहे।