{"_id":"5b786f1242c792464e17621d","slug":"11534619410-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। बाद में पुलिस ने घायल को मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली रोड हाईवे पर गांव कालाहेडी निवासी राजेंद्र शनिवार सुबह सहारनपुर से रामपुर की ओर आ रहा था जबकि गांव पंहासू निवासी नकली सिंह रामपुर मनिहारान से अपने गांव लौट रहा था। जब वे गांव खटकाहेडी और जंधेड़ा के बीच पहुंचे तो उनकी बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडीग्राम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने 35 वर्षीय राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।