{"_id":"5b75d69c42c792276c4b3fe4","slug":"11534449308-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर रोष जताया
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य दिलाने की मांग को लेकर मोर्चा आंदोलन करेगा।
बृहस्पतिवार को विनोद विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ने का लागत 440 रुपये प्रति क्विंटल आ रही है, जबकि सरकार 325 रुपये क्विंटल भी समय से नहीं दिला पा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद की शुगर मिलों पर किसानों का 515 करोड रूपये से अधिक बकाया है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार और संचालन आसिम ने किया। राजेंद्र सिंह मान, मंसूर मलिक, विनोद सैनी, हाजी सुलेमान, वसीम, हाजी साजिद, जोगेंद्र सिंह, विरेद्र सिंह बिल्लू, गुलविन्द्र सिंह बंटी आदि रहे।