{"_id":"5b6c8f5f4f1c1b8d3e8b6081","slug":"11533841247-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर और डीएम ने किया जनमंच का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर और डीएम ने किया जनमंच का निरीक्षण
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को जनमंच प्रेक्षागृह का औचक निरीक्षण किया, जिसे लेकर संबंधित अभियंता के हाथपांव फूल गए। सुधार कार्यों की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अभियंता को लताड़ लगाई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जनमंच प्रेक्षागृह में सुधार और कायाकल्प के लिए करीब दो वर्ष पहले कार्य कराया गया था, जिसपर दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई थी। जनमंच प्रेक्षागृह में एसी लगाए गए थे। इस बार नगर निगम दीवारों पर लटके एसी को छत के भीतर फिट कराने का कार्य कर रहा है। करीब तीन महीने से काम चल रहा है, मगर अभी तक आधा काम भी नहीं हो सका है, जबकि मेला गुघाल अगले महीने शुरू हो रहा है, जिसके अनेक सांस्कृतिक कार्य जनमंच में होते हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम से लौटते हुए कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और डीएम आलोक कुमार पांडेय ने जनमंच प्रेेक्षागृह देखने की इच्छा जताई। उनके साथ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी भी थे। कमिश्नर और डीएम ने भीतर जाकर जनमंच के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश अभियंता को दिए।