फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर ध्यान दे सैनी समाज: जसवंत

सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर ध्यान दे सैनी समाज: जसवंत

Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर ध्यान दे सैनी समाज: जसवंत
सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर ध्यान दे सैनी समाज: जसवंत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि सैनी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है, इसलिए हमें अपने समाज के इतिहास का अध्ययन करते हुए सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विचार करने की जरूरत है। रविवार को कलसिया में आयोजित संयुक्त सैनी महासभा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में उन्होंने कहा कि यदि हमें अग्रणी भूमिका में रहना है तो शिक्षा पर ध्यान देना होगा, खासकर बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक हम सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा पर शिक्षा पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक हमारा समाज राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशाखोरी, मृत्यु भोज आदि सामाजिक कुरीतियों के प्रति समाज में जागरूकता लाने पर जोर दिया। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों से छोटे-छोटे झगड़े और आपसी मनमुटाव दूर करने की अपील की। उन्होंने समाज के लोगों से 2019 के चुनाव में पीएम मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में संयुक्त सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सैनी, सुभाष सैनी, पूर्व प्रधान भंगा सिंह, कृष्ण कुमार सैनी आदि ने विचार रखें। कार्यक्रम में शुभम सैनी, मांझीपुर के प्रधान चंद्रभान सैनी, राकेश सैनी, अमित सैनी, मोहित सैनी, अंकित सैनी, विनय काम्बोज, बबलू सैनी अनिल सैनी, गौरव सैनी, मोहन सैनी आदि की भी मौजूदगी रही। अध्यक्षता कैलाशचंद सैनी और संचालन शुभम सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed