{"_id":"5b4b9da04f1c1be94b8b4e40","slug":"11531682208-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक मोरचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक मोरचा
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव मनोनीत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष रिजवान खान मीर का मंगलवार को गांव शाहबुद्दीनपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि भाजपा में मुस्लिमों का हित सुरक्षित है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा लगातार मुस्लिमों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। चाहे वह मदरसा वेब पोर्टल लांचिंग हो, एग्जाम वारियर्स किताब का उर्दू में संस्करण हो या शिक्षा, रोजगार एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्य हो। उन्होंने कहा कि पूर्व की बसपा, सपा एवं कांग्रेस की सरकारों ने देश एवं प्रदेश को लूटने का काम किया है। मुस्लिमों को आज तक गैर-भाजपाई पार्टियों ने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, जबकि भाजपा ने धरातल पर मुस्लिमों को ऊपर उठाने की दिशा में कार्य किए है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की सुरक्षा एवं विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भाजपा को वोट दें। इससे पूर्व उनका बेहट में बस स्टैंड पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उनके साथ क्षेत्रीय मंत्री मिर्जा जुल्फकार एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हाफिज मुख्तार आलम, डॉक्टर सलीम मीर, बाबर, मुनव्वर, शौकीन, खालिद, शाहनवाज, सलमानी मुस्तफा, सूफी इरशाद, इकराम, कैसर हफीज, महताब मलिक आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन