फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गर्भवती महिला को सीएचसी से झोलाछाप के यहां लेकर पहुंची 102 एंबुलेंस

गर्भवती महिला को सीएचसी से झोलाछाप के यहां लेकर पहुंची 102 एंबुलेंस

Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला को सीएचसी से झोलाछाप के यहां लेकर पहुंची 102 एंबुलेंस
बेहट (सहारनपुर)। 102 एंबुलेंस का स्टाफ एक गर्भवती महिला को बिना रेफर किए सीएचसी से झोलाछाप महिला चिकित्सक के यहां ले गए। इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को दी है।
विज्ञापन

रहना गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस स्टाफ ने उसे साढ़ौली कदीम सीएचसी में भर्ती करा दिया, परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने सुबह तक नार्मल डिलीवरी होने की बात कहते हुए उसे भर्ती कर लिया। आरोप है कि डॉक्टरों के बिना रेफर किए ही 102 का स्टाफ महिला को पठेड़ में एक झोलाछाप महिला चिकित्सक के यहां ले गया। इसकी भनक मीडिया कर्मियों को लगी तो उन्होंने एंबुलेंस का पीछा किया। मीडिया कर्मियों को पीछा करते देख 102 स्टॉफ ने महिला और उसके परिजनों को झोलाछाप महिला चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर छोड़ दिया और एंबुलेंस लेकर भाग निकले। इसके बाद सुल्तानपुर सीएचसी से एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया। बताया गया है, कि 102 एंबुलेंस का स्टाफ कमीशन के चक्कर में गर्भवती महिलाओं को झोलाछाप चिकित्सक के यहां ले जाता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी साढ़ौली कदीम डॉ. नितिन कड़वाल ने बताया कि उन्हें भी शिकायत मिली है। इससे पहले भी शिकायत मिली थी। उनके द्वारा सीएमओ को मौखिक तौर पर जानकारी दे दी गई है और वे लिखित रिपोर्ट भी भेज रहे है। इसके अलावा 102 एंबुलेंस के नोडल अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed