फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुख्यमंत्री रैली की प्रमुख झलकियां

मुख्यमंत्री रैली की प्रमुख झलकियां

Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रैली की प्रमुख झलकियां
- मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की रैली में अपेक्षा से अधिक भीड़ देखकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं की बांछें खिल र्गइं।
विज्ञापन

- किसानों व दलितों को साधने केे लिए मंच पर लगे बैनर पर भाजपा के शीघ्र नेताओं के अलावा चौधरी चरण सिंह और डा. भीमराव अंबेडकर के भी फोटो लगाए गए थे।
- रैली के बाद मुख्यमंत्री ने रैली स्थल पर ही बनाए गए विश्राम गृह में ठहरकर एक घर से आया भोजन ग्रहण किया।
- मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोगों में गजब का उत्साह था। भीषण गर्मी के बावजूद भी लोग अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए।
- मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने लोगों को खड़ा करके कैराना लोकसभा प्रत्याशी मृगांका के पक्ष में मतदान करने का वादा लिया।
- प्रदेश के कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही को संबोधन का समय नहीं दिया गया।
- परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंच पर बुलावे के बाद भी रैली को संबोधित नहीं किया।
- क्षेत्रीय नेताओं के लिए अलग से मंच की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास व विपक्षियों का नारा कुछ का साथ कुछ का विकास बताया।
- रैली के बाद लोगों की जेब काट रहे दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिए।
- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को दुनिया का हनुमान बताया
- मुख्यमंत्री की रैली के दौरान कस्बे की बिजली गायब रही।
- गर्मी में रैली में आए लोगों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed