फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जायज नहीं हराम कमाई से रोजे की सहरी और इफ्तारी करना: उलमा

जायज नहीं हराम कमाई से रोजे की सहरी और इफ्तारी करना: उलमा

Sat, 19 May 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
जायज नहीं हराम कमाई से रोजे की सहरी और इफ्तारी करना: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। मुकद्दस रमजान के महीने में हलाल की कमाई को जायज जगहों पर खर्च करना भी रोजे का एक अहम हिस्सा है। मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती तारिक कासमी का कहना है कि हराम की कमाई से रोजे के लिए सहरी करना और उसी कमाई से इफ्तार करना जायज नहीं, अल्लाह को ऐसे रोजे की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान का महीना कितनी अहमियत वाला है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रमजान माह में तमाम बुराइयों को त्यागने, दूसरों को तकलीफ न पहुंचाने, हलाल की कमाई का इस्तेमाल करने और हराम आमदनी को छोड़कर हलाल रिज्क कमाने का हुक्म शरीयत में दिया गया है। शरीयत के हुक्म पर रोशनी डालते हुए मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि रोजे का मकसद खाने पीने की चीजों को छोड़ना नहीं बल्कि हर गलत काम व गुनाहों की चीजों को त्यागना है। झूठ न बोलना, गिबत न करना, दूसरों को तकलीफ पहुंचाने वाली बातों को न करना, हराम की कमाई को छोड़कर जायज तरीके से कमाई करना और उस कमाई को जायज जगहों पर खर्च करना रोजे का एक अहम हिस्सा है। मुफ्ती तारिक ने कहा कि अगर कोई शख्स रोजा रखकर हराम की कमाई से सहरी व इफ्तार करता है तो अल्लाह ताआला को ऐसे रोजे की जरूरत नहीं है। इसलिए हुजूर ने फरमाया हलाल माल से रोजा रखो और उसी से इफ्तार करो। उन्होंने कहा कि रमजान में मुसलमानों को पांचों वक्त की नमाज की पाबंदी करनी चाहिए और नफली इबादतों में वक्त लगाना चाहिए। इसके अलावा जकात अदा करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा नफली सदका देना भी सवाब का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed