फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वाहन चलाते समय नियमों का पालन करे प्रबुद्ध वर्ग - जिला जज सुशीला सिंह

वाहन चलाते समय नियमों का पालन करे प्रबुद्ध वर्ग - जिला जज सुशीला सिंह

Sat, 28 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
वाहन चलाते समय नियमों का पालन करे प्रबुद्ध वर्ग - जिला जज सुशीला सिंह
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कचहरी परिसर में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कचहरी परिसर में जिला जज सुशीला सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं के बीच सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिला जज सुशीला सिंह ने सभी लोगों से सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों को स्वयं से पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग को लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आना पड़ेगा। उन्होंने सभी का सड़क सुरक्षा के प्रति बरती जा रही छोटी-छोटी असावधानियों, जैसे बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, कान में लीड लगाकर वाहन चलाना एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का प्रबुद्ध वर्ग स्वयं आगे नही आएगा, समाज के अन्य लोगों से सड़क सुरक्षा केे नियमों के पालन करने की अपेक्षा करना बेमानी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने अधिवक्ताओं से नियमों का पालन करने की अपील की। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासनिक कपिल देव सिंह ने सड़क सुरक्षा की विद्यमान परिस्थितियों एवं चुनौतियों की स्थिति के बारे में बताया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लक्ष्मीकांत मिश्र ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव स्वराज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed