फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रिटेल कारोबार को जीएसटी से मुक्त करने की मांग

रिटेल कारोबार को जीएसटी से मुक्त करने की मांग

Mon, 09 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रिटेल कारोबार को जीएसटी से मुक्त करने की मांग
रिटेल कारोबार को जीएसटी से मुक्त करने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने गजरौला में हुए व्यापारी सम्मेलन में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी की जटिलताओं को देखते हुए रिटेल कारोबारियों को इससे मुक्त रखा जाए। उन्होंने केवल निर्माता के स्तर पर ही जीएसटी वसूलने की मांग की।
रविवार को घंटाघर स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में गजरौला हुए विभिन्न व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में लिए गए निर्णयों के बारे में संगठन के पदाधिकारियों को बताया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को केवल निर्माता के स्तर पर ही जीएसटी लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में व्यापारी समाज सबसे अधिक संकट में हैं। अपना अधिकार पाने के लिए पूरे व्यापारियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ व्यापारिक संगठन राजनीतिक कारणों से व्यापारियों के हितों की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं। इसके चलते व्यापारी शक्ति कमजोर हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद वीरेंद्र नागपाल को प्रांतीय मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया। भारत कर्णवाल, दीपक जैन, अमित माहेश्वरी, अनिल धारिया, संजय तिवारी, अशोक कालिया, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, राजीव फुटेला, हन्नी लांबा, पंकज कालडा, ज्ञानचंद सचदेवा, मुकेश सेठी, वीरेंद्र बहल, विनीत कर्णवाल, बलवीर छाबडा, विजय खुराना, निखिल मित्तल, श्रीकृष्ण गुप्ता, विनोद अनेजा, कपिल बजाज, ओमप्रकाश अरोडा, जगदीश पपनेजा, जुनैद खान, हारूल अल्वी, सरदार सिकंदर वीर सिंह बत्रा, ओमप्रकाश कंसल, अशोक अग्रवाल, राकेश चावला, रिंकू वर्मा, प्रजेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed