फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मौसम बदलते ही पशुओं में फैलने लगी बीमारी

मौसम बदलते ही पशुओं में फैलने लगी बीमारी

Sun, 08 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मौसम बदलते ही पशुओं में फैलने लगी बीमारी
सहारनपुर। मौसम बदलते ही पशुओं में बीमारियां फैलने लगी हैं। दो घोड़ों में ग्लैंडर्स रोग की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, अन्य पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर पशु पालन विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही पशुओं में खुरपका, मुंहपका और ग्लैंडर्स रोग के लक्षण देखे जा रहे हैं। इसके अलावा पशुओं में पेट संबंधी रोग भी तेजी से फैल रहे हैं। पशु चिकित्सकों के मुताबिक पशु को डायरिया होने पर तीन-चार दिन तक पशुपालक को जानकारी नहीं हो पाती है। मगर, पशु जब चारा खाना कम कर देता है तो पशुपालक को इसकी जानकारी होती है। बदलते मौसम के साथ पशुओं में मुंहपका और खुरपका का रोग तेजी से फैलता है। इन रोगों से ग्रसित पशु का समय रहते इलाज न किया जाए तो वह गंभीर अवस्था में पहुंच जाता है। बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव टोपरी निवासी पशुपालक नरेंद्र और भूषण का कहना है कि मौसम बदलने के साथ उनके पशुओं में पेट से संबंधी रोग हुए हैं। इसके अलावा खुरपका और मुंहपका का होने का खतरा बढ़ गया है। गांव उमाही निवासी ब्रजपाल का कहना है कि पशुओं में डायरिया तेजी से बढ़ रहा है। गांव में कई पशु पालकों के पशु इन दिनों बीमार हैं। उधर, दो दिन पूर्व गंगोह निवासी महिपाल के दो घोड़ों में ग्लैंडर्स रोग होने की पुष्टि हुई थी, जिसके नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पशुओं में बढ़ती बीमारियों को लेकर पशुपालक चिंतित हैं। हालांकि, जिलाधिकारी ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। बीमारियों की रोकथाम के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

-----------------------------
तेजी से फैलता है ग्लैंडर्स रोग
सहारनपुर। घोड़ों में होने वाला ग्लैंडर्स रोग तेजी से फैलता है। इस बीमारी के ठीक होने की बहुत कम संभावना होती। इसलिए रोग की पुष्टि होने पर पशु पालन विभाग को घोड़े को मारना पड़ता है। प्रशासन की ओर से पशु पालक को मुआवजा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
डायरिया होने पर दे यह दवाएं
सहारनपुर। पशु चिकित्सकों के मुताबिक डायरिया होने की दशा में क्लोराटॉन, ए-फिट, इकोबूस, बत्तीसा, जीपी स्टोन, एसपी स्टोन की खुराक दी जानी चाहिए। इसके लिए पशु पालक को डाक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

-------------------------------
दूषित जल और बासी चारा ना दें
सहारनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाईपी सिंह के मुताबिक
मौसम बदलने पर पशुओं को बासी चारा और दूषित जल बिल्कुल ना दिया जाए। इससे पशुओं डायरिया और अन्य संक्रामक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
------------------------------
खुरपका और मुंहपका रोग की रोकथाम को चल रहा अभियान
सहारनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि पूरे जनपद में खुरपका, मुंहपका और अन्य रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं को वैक्सीन दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed