{"_id":"5ac51dd04f1c1bf0618b5867","slug":"11522867664-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों ने किया प्रशिक्षण कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों ने किया प्रशिक्षण कार्य का बहिष्कार
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में घंटाघर स्थित निगम के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निगम के चेयरमैन द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी बहिष्कार कर दिया।
बुधवार को विद्युत निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी घंटाघर स्थित निगम के कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए एवं निजीकरण के विरोध में अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया।
निगम के सभी अभियंताओं ने चेयरमैन द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। वक्ताओं ने कहा कि बिजली बिल के लिये प्राइवेट कंपनी द्वारा साम, दाम, दंड, भेद की युक्ति अपना कर उपभोक्ताओं से वसूली की जाएगी। मुनाफे के लिये फर्जी मुकदमों से भी इनको परहेज नहीं होगा। प्राईवेट बैंकों की भांति वसूली के लिये बाउंसरों एवं गुंडों का सहारा लिया जाएगा। साथ ही इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, आईटीआई कर रहे युवाओं के लिये विद्युत विभाग में नौकरी के अवसर खत्म हो जाएंगे। सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निजीकरण का फैसला वापस लेने के लिए आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
अध्यक्षता अधिशासी अभियंता राजीव भट्ट ने एवं संचालन आरपी भटनागर ने किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में एके वर्मा, मूलचन्द शर्मा, रब्बान अली, पवन सिंह, मधुर कुमार वर्मा, पंकज राथैर जवाहर सिंह, राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष एके शर्मा, राम आशीष कुशवाहा, संदीप कुमार, देवेंद्र सिंह, हाइड्रो इलैक्ट्रिक इम्पलाइज यूनियन से आईए सिद्दिकी, प्रमोद शर्मा, सुनील मखीजा, नवीन चन्द शर्मा उपस्थित रहे।