{"_id":"5ab2a71d4f1c1b5a598b564a","slug":"11521657629-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से हजारों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से हजारों के उपकरण फुंके
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। गांव ठसका में बिजली गिरने से हुए धमाके से कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। बिजली गिरने से गांव में अफरातफरी मची रही।
गांव ठसका में तेज बारिश के साथ बिजली तेज आवाज के साथ कड़कड़ाते हुए गिरी जिसमें कई घरों के हजारों रुपये के बिजली उपकरण फुंक गए। अजीत पुत्र अशोक के घर में रखे इंवर्टर, फ्रीज, बिजली की फिटिंग, पंखे आदि सामान जल गया। इस दौरान इलेक्ट्रोनिक सामान में आग लगते देखकर पूरे घर के लोगों में दहशत फैल गई। पड़ोसी हाजी नाजर अली पुत्र नकली, अनीस पुत्र मकसूद, आबिद पुत्र खलील, गुल्लू पुत्र असगर, जितेंद्र सिंह पुत्र जगदीश के घरों के भी इंवर्टर, पंखे, फ्रीज आदि सामान भी खराब हो गए। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना है।