{"_id":"5a95b01d4f1c1b3f658b5434","slug":"11519759389-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहफसली खेती के सुझाव दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहफसली खेती के सुझाव दिए
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को सहफसली खेती
करने के सुझाव दिए
सहारनपुर। इफ्को की ओर से किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सहफसली खेती के टिप्स दिए। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सहफसली खेती की उपयोगिताएं बताईं।
मंगलवार को ग्राम बुड्ढाखेड़ा गुर्जर में हुए कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि राजीव कुमार ने किसानों को गन्ना बुआई की ट्रेंच विधि और उसके साथ सहफसली खेती के बारे बताया। उन्होंने कहा कि सहफसली खेती से किसानों की आमदनी बढे़गी। जिला कृषि अधिकारी रामजतन मिश्रा ने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों के साथ ही वर्मी कंपोस्ट, हरी खाद और गोबर की खाद का प्रयोग करना चाहिए। केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने गन्ना बुआई की ट्रेंच विधि के बारे बताया। उन्होंने कहा कि इसमें लाइन से लाइन की दूरी को 120 सेंटीमीटर रखा जाता है। उन्होंने बुआई से पहले बीज शोधन करने पर जोर दिया। वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक ने जल विलेय उर्वरकों, सल्फर बेंटोनाइट, जिंक सल्फेट, और जैव उर्वरकों आदि के बारे में जानकारी दी। कंवर सिंह, लक्ष्य सहरावत, हुकुम सिंह, मनोज सैनी, आदि रहे।