फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुस्लिम औरतों के लिए मिनी स्कर्ट पहनकर खेल खेलना नाजायज: देवबंदी उलमा

मुस्लिम औरतों के लिए मिनी स्कर्ट पहनकर खेल खेलना नाजायज: देवबंदी उलमा

Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम औरतों के लिए मिनी स्कर्ट पहनकर खेल खेलना नाजायज: देवबंदी उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। सऊदी अरब में मुस्लिम महिलाओं का पुरुषों का फुटबाल मैच देखने को हराम बताने के बाद अब देवबंदी उलमा ने मुस्लिम महिलाओं के स्कर्ट या मिनी स्कर्ट पहनकर फुटबाल मैच या टेनिस खेलने को नाजायज बताया है। उलमा का कहना है कि जिस ड्रेस में महिलाओं के अंग दिखाई देते हों वो खेल खेलना भी हराम है।
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं के स्कर्ट या मिनी स्कर्ट पहनकर फुटबाल या टेनिस मैच खेलने पर फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि इस्लाम में महिलाओं और पुरुषों के लिए जिस्म को कितने कपड़ों से ढकना चाहिए यह तय किया हुआ है। यदि किसी खेल में ड्रेस कोड के हिसाब से महिलाओं या बालिग युवतियों के अंग दिखते हैं तो वह खेल खेलना हराम है ऐसे खेलों से मुस्लिम महिलाओं को बचना चाहिए। क्योंकि इससे बेपर्दगी होती है, लेकिन अगर लड़कियां आपस में कोई खेल रही हैं और उन पर किसी पुरुष की नजर नहीं पड़ रही है तो उनके लिए खेलने की गुंजाइश है। बता दें कि करीब आठ वर्ष पूर्व देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को लेकर दारुल उलूम से इस पर फतवा भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed